Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

एकमा नगर पंचायत में चला प्रशासन का बुलडोजर

ध्वस्त
ध्वस्त
ध्वस्त

सारण, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एकमा नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का आज कड़ा रुख देखने को मिला। नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और जाम प्रभावित इलाकों में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर सड़कों के किनारे किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार अभियान शुरू करने से पहले सभी संबंधित दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने का समय दिया गया था। प्रशासन की चेतावनी के बाद कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने छज्जे और गुमटियां हटा ली थी लेकिन जिन जगहों पर बार- बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण बरकरार था। वहां बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल और नगर पंचायत के कर्मी तैनात थे। इस कार्रवाई को लेकर एकमा में दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली रही है पहला आम जनता, राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने इस कदम का स्वागत किया है।

लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। वही दूसरी ओर प्रभावित दुकानदारों में मायूसी देखी गई। कई दुकानदारों का कहना है कि इस कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उधर प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि दोबारा उन्हीं जगहों पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित व्यक्तियों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *