अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,60 घरों को तोड़ने मे लगी प्रशासन

पूर्वी चंपारण,15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हाई कोर्ट के आदेश के बाद बनकटवा प्रखण्ड के शेखौना बिन टोली में प्रशासन का बुलडोजर चला। यह कारवाई निमोईया मौजे के नदी किनारे बसे बस्ती पर चला, जिसमें झोपडी के साथ साथ तीन मंजिले मकान भी उसके आगोश में था। ग्रामीणों के विरोध को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा बड़ी तैयारी की गयी थी। दण्डाधिकारी के साथ साथ 250 पुरुष बल तथा 200 महिला आरक्षी मौजूद थे। यह करवाई गांव के मुन्ना मुस्ताक के कोर्ट में मुक़दमा के कारण होना बताया गया है।
प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की करवाई को भारी भीड़ देखती रही। कई गरीब अगले दिन से सर्द भरी रात में खुले आकाश के नीचे सोने को विवश होंगे। इस करवाई में घोड़ासहन सीओ आनन्द कुमार, बनकटवा सीओ अतुल कुमार, बनकटवा राजस्व अधिकारी सम्राट कुमार, घोड़ासहन थानाध्यक्ष संजीव कुमार, जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार तथा झरोखर थानाध्यक्ष असलम अंसारी सहित सैकड़ो पुलिस बल मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार



