Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम पर लगाए आरोप

अधिवक्ताओं को समझाने पहुंचे एसडीम
प्रदर्शन करते अधिवक्ता

-कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

अमेठी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिनव कनौजिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ ने एसडीएम पर संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए नारेबाज़ी की। जबकि एसडीएम मुसाफिरखाना के द्वारा अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को एक सिरे से खारिज किया गया है।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाया कि एसडीएम द्वारा अनियमितताओं के साथ आदेश पारित किए जा रहे हैं। संघ ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में के.के. सिंह, अंजनी मिश्रा, पवन तिवारी, सतीश सिंह, राजन सिंह, राजीव तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

वहीं इस मामले में मुसाफिरखाना के उप जिलाधिकारी अभिनव कनौजिया ने बताया कि अधिवक्ता वादकारी हित नहीं चाहते हैं। यह लोग प्रतिदिन प्रस्ताव देकर कोर्ट का बहिष्कार कर देते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप वादकारी इधर-उधर भटकता और परेशान रहता है। ऐसे में जब मेरे द्वारा कोर्ट का संचालन किया जाता है तब यह लोग धरना प्रदर्शन और आंदोलन शुरू कर देते हैं। यदि दिसंबर महीने की बात की जाए तो दिसंबर महीने में सिर्फ दो दिन ही कोर्ट चल पाई है। ऐसे में आम जन मानस का कैसे काम होगा और कैसे मुकदमे निस्तारित होंगे यह बड़ा सवाल है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *