Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आई लव मोहम्मद जुलूस के बाद पीठाधीश्वर बालक दास ने कराया आई लव महादेव प्रदर्शन

प्रदर्शन कराते पीठाधीश्वर बालक दास

वाराणसी, 24 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । वाराणसी में लल्लापुरा इलाके में बीस नाबालिगों ने आई लव मोहम्मद जुलूस निकाला, तो इस घटना का विरोध करते हुए पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु बालक दास महाराज ने आई लव महादेव प्रदर्शन कराया।

पीठाधीश्वर जगतगुरु बालक दास ने कहा कि आई लव मोहम्मद के पीछे विदेशी फंडिंग है। इसी फंडिंग पर जुलूस निकाला गया और पुलिस की कार्रवाई ठीक हुई है। हमने आई लव महादेव के साथ चलने का आवाहन किया है, क्योंकि भगवान शिव की नगरी काशी को महादेव की नगरी के रूप में पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। हमें महादेव पसंद हैं और महादेव ही दुनिया के संचालक हैं। काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ विराजमान हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *