Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

अग्रवाल महिला मंच ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

अररिया फोटो:कंबल का वितरण

अररिया 29 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।फारबिसगंज के श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरवाड़ी परिसर में अग्रवाल महिला मंच की ओर से सोमवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।सेवा कार्य का उद्देश्य सर्द शीतलहर में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंच की अध्यक्ष चित्रा मित्तल ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी सचिव संगीता अग्रवाल ने निभाई। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।

मौके पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, कमल मित्तल, अजातशत्रु अग्रवाल, महेश अग्रवाल, विनोद जालान, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष सौरव अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर आयुष अग्रवाल, अमित भूपाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं महिला मंच की ओर से संगीता कंदोई, सरोज अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, नीता अग्रवाल, सुनीता राजगढ़िया, बबीता अग्रवाल एवं सुनीता गोयल, बबीता अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।कार्यक्रम के अंत में मंच की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सेवा कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *