Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

कृषि मंत्री ने टाना भगत आश्रम के सौंदर्यीकरण योजना का किया शिलान्‍यास

शिलान्यास करती मंत्री और उनके पिताश्री बंधु तिर्की समेत अन्य

रांची, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली के अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सोसई ग्रामीण जलापूर्ति पाइप शिफ्टिंग योजना और चान्हो प्रखंड के सोनचिपी टाना भगत आश्रम परिसर में गेस्ट हाउस, चहारदीवारी और सौंदर्यीकरण कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी उपस्थित रहे।

यह जलापूर्ति योजना मांडर प्रखंड के चार पंचायतों के आठ गांवों के लगभग चार हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी। इससे लगभग 40 साल बाद सोनचिपी टाना भगत आश्रम का स्वरूप बदल जाएगा।

मंत्री ने कहा कि एनएचएआई की ओर से सड़क निर्माण के दौरान जलापूर्ति योजना क्षतिग्रस्त होने के बाद रांची से दिल्ली तक प्रयासों के बाद योजना स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि यह योजना हजारों परिवारों को शुद्ध जल देगी। उन्होंने टाना भगतों को गांधीवादी विचारधारा का प्रतीक बताते हुए कहा कि अब सरकार उनके हक-अधिकार सुनिश्चित करेगी।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि आश्रम की रौनक फिर लौट रही है। उन्होंने टाना भगत विकास प्राधिकार के पुनर्गठन की जरूरत बताते हुए कहा कि इसमें टाना भगतों को निर्णायक पद मिले। और चेयरमैन भी उन्हीं में से कोई एक व्यक्ति हो।

कार्यक्रम में बीडीओ चंचला कुमारी, मंगा उरांव, फिलिप सहाय एक्का, शेरोफिना मिंज, जुवेल तिग्गा सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *