कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधायक निधि से तीन योजनाओं का किया शिलान्यास

रांची | 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेता तिर्की ने बुधवार को चान्हो प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सोंस बाजार टांड़ में जतरा खूंटा निर्माण एवं सरना स्थल का सौंदर्यीकरण, मसमानो में पीसीसी सड़क निर्माण तथा कोको बुढ़िया पूजा स्थल में शेड और शौचालय निर्माण शामिल है।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री तिर्की ने कहा कि उनके लिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। वे धर्म आधारित राजनीति नहीं करतीं, बल्कि समाज के हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंत्री ने कहा कि सोंस बाजार टांड़ में कभी लगने वाला जतरा और मुड़मा मेला क्षेत्र की पहचान हुआ करता था, लेकिन समय के साथ इसकी चमक फीकी पड़ गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में बाजार टांड़ के जर्जर शेड को भी बदला जाएगा।
कोको बुढ़िया पूजा स्थल का उल्लेख करते हुए तिर्की ने कहा कि इस स्थल के प्रति उनकी गहरी आस्था है। श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने और इस स्थल की पहचान को मजबूत बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मांडर की जनता ने विश्वास जताया है और वह अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं।
शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, निधिया उरांव, शिव उरांव, महादेव उरांव, जॉनी उरांव, मुजीबुल्ला, अजीत सिंह, मंगलेश्वर उरांव, नूरजहां बेगम, निशत परवीन, जावेद अख्तर, हफीजुल अंसारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



