Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब, दिल्ली में एक्यूआई 304

दिल्लीत प्रदूषण संग्रहित फोटो

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बेहद खराब बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 304 दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी के आसपास के इलाकों में भी प्रदूषण गंभीर स्तर पर है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बागपत में 307, गाजियाबाद में 302, ग्रेटर नोएडा में 285, गुरुग्राम में 293, हापुड़ में 336 और नोएडा में 308 का वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज हुआ। सभी शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रहेगा और अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर का प्रभाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा दिनभर उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 6 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन और रात में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी।

सीपीसीबी के मानदंडों के अनुसार, 0 से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है। दिल्ली में कुल वायु प्रदूषण में वाहनों का योगदान 20.45 प्रतिशत, पराली जलाने का 1.97 प्रतिशत, निर्माण और ध्वंस गतिविधियों का 3.10 प्रतिशत और आवासीय क्षेत्रों का 5.30 प्रतिशत है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *