Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

छात्रवृत्ति भुगतान व बढ़ी परीक्षा फीस वापसी की मांग को लेकर पांच को आइसा का विधानसभा मार्च

प्रेस वार्ता की तस्वीर

रांची, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने रांची स्थित महेन्द्र सिंह भवन, मेन रोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि छात्रवृत्ति के भुगतान में लगातार हो रही देरी, मैट्रिक–इंटर परीक्षा शुल्क में 25प्रतिशत बढ़ोतरी और पीईएन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) नंबर की अनिवार्यता के विरोध में पांच दिसंबर को बड़े पैमाने पर विधानसभा मार्च आयोजित किया जाएगा। यह मार्च बिरसा मुंडा चौक से नए विधानसभा भवन तक निकाला जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को आइसा झारखंड के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, रांची जिला सचिव संजना मेहता और जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने संयुक्त रुप से संबोधित किया। नेताओं ने बताया कि 2024–25 सत्र की छात्रवृत्ति अब तक जारी नहीं होने से लाखों छात्र आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किराया, फीस और दैनिक खर्च पूरे न कर पाने की वजह से कई विद्यार्थी शिक्षा छोड़ने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क में 25% की बढ़ोतरी और पीईएन नंबर की अनिवार्यता ने गरीब एवं वंचित वर्ग के छात्रों के लिए परीक्षा प्रक्रिया को और कठिन बना दिया है, जिससे बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं।

आइसा ने झारखंड के सभी छात्रों से 5 दिसंबर को होने वाले इस ऐतिहासिक विधानसभा मार्च में शामिल होने की अपील की है ताकि शिक्षा अधिकार से जुड़े इन मुद्दों को मजबूती से सरकार के सामने रखा जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *