Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अजय राय ने दी क्रिसमस की बधाई

प्रोविंशि‍यल फादर अजीत खेस के साथ अजय राय की तस्‍वीर

रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने प्रोविंशियल फादर अजीत खेस से शिष्टाचार मुलाकात कर सोमवार को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर राय ने कहा कि क्रिसमस प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है, जो आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व लोगों को आपस में जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। मौके पर उन्होंने शिक्षा, नैतिक मूल्यों के संवर्धन और समाज सेवा के क्षेत्र में चर्च के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर प्रोविंशियल फादर अजीत खेस ने अजय राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा, सहयोग और सद्भाव के माध्यम से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर सभी के लिए शांति और खुशहाली की कामना की।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *