Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अलका तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

पदभार ग्रहण करते हुए अलका तिवारी

रांची, 02 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । आईएएस अधिकारी अलका तिवारी ने गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। 30 सितंबर को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था।

इस संबंध में झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने बुधवार शाम अधिसूचना जारी कर दी थी। जारी अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से चार साल तक के लिए होगा। अगर चार साल से पहले उनकी उम्र 65 साल हो जाती है, तो उनका कार्यकाल उसी दिन से समाप्त माना जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *