Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कानपुर में शीतलहर से मौत का आरोप, परिजनों ने डीएम कार्यालय पर शव रख किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी ने बैठाई जांच

प्रदर्शन करते परिजन

कानपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मंगलवार को केशव नगर निवासी रामपाल (45) का शव रखकर परिजनों ने आक्रोश जाहिर किया। उनका आरोप है कि 16 दिसंबर को कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनके मकान को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद से पीड़ित परिवार घर के बाहर ही तिरपाल डालकर रह रहा था। शीत लहर के चलते उनकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य मुआवजे की मांग को लेकर आज पहुंचे थे।

प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने बताया कि रामपाल की मौत अत्यधिक ठंड लगने से हुई है। क्योंकि केडीए द्वारा उनका मकान गिराया गया था और कोई आसरा ना होने की वजह से सभी लोग तिरपाल लगाकर रहने को मजबूर थे। अब उन्हें मुआवजा चाहिए। काफी देर तक चले इस प्रदर्शन के बाद एटीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर कार्रवाई का आश्वाशन दिया।

मामले को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने तीन सदस्य कमेटी का गठन किया है। जिसमें एटीएम सिटी डॉक्टर राजेश कुमार, केडीए सचिव अभय पांडेय व पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। यह कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी। आगे उन्होंने कहा कि यदि उनकी मौत शीत लहर से हुई है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *