Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

जोगबनी में 27 जनवरी से होगा अमन मिश्र मेमोरियल इंडो- नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

अररिया फोटो:आयोजन समिति के सदस्य

अररिया,17 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । जिले के जोगबनी हाई स्कूल मैदान में क्रिकेटर अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो-नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 27 जनवरी से किया जाएगा। 6 फरवरी को फाइनल मैच होगा । बुधवार को जोगबनी के व्यवसायियों और आयोजक क्लब के कार्यसमिति सदस्यों की मौजूदगी में इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट में पटना,बनारस,जनकपुर नेपाल , विराटनगर नेपाल,मुजफ्फरपुर , दरभंगा,पूर्णिया,अररिया आदि दर्जनों बड़े टीम को बुलाने का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय हो कि अररिया जिला क्रिकेट के अंडर 16 खिलाड़ी रहे क्रिकेटर अमन मिश्रा का 6 फरवरी को सड़क दुर्घटना में निधन होने के बाद ही हाई स्कूल के मैदान में हर वर्ष अमन मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन करने का निर्णय लिया था, जिसमें स्थानीय विधायक सहित समाज के हर तबका ने अपना समर्थन और सहयोग देने की बात कही थी । टूर्नामेंट 10 दिन तक चलेगा, जिसमें नेपाल भारत के मंत्री,पूर्व मंत्री , सैकड़ों जनप्रतिनिधि,उद्यमी , व्यापारी, खेलप्रेमी,समाज के प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया जाएगा।

आयोजक के अनुसार टूर्नामेंट में 8 लाख का खर्च आएगा। टूर्नामेंट का आयोजन प्रशांत क्रिकेट क्लब कराएगा जो एक दशक से भी अधिक समय से इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन करते आ रही है। बैठक में दारा सिंह,दिनेश साह,रमेश चौधरी,मनोज साह,प्रभात सिंह,खुशबू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *