Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

अंबिकापुर: दो रेत खदानों का पारदर्शी ई-नीलामी से आबंटन, पोर्टल लॉटरी में तान्या और धीरेन्द्र बने अधिमानी बोलीदार

रेत खदान नीलामी
रेत खदान नीलामी

अंबिकापुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरगुजा जिले में रेत खनन व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो प्रमुख रेत खदानों का आबंटन इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशन और अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक की अध्यक्षता में पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के तहत पूर्ण डिजिटल प्रणाली पर संपन्न हुई।

तहसील अंबिकापुर के ग्राम पोड़ीखुर्द स्थित खसरा नंबर 173, 174 के कुल 4.623 हेक्टेयर में से 3 हेक्टेयर तथा तहसील मैनपाट के ग्राम हर्रामार के खसरा नंबर 1044 के कुल 6.889 हेक्टेयर में से 4 हेक्टेयर क्षेत्र को ई-नीलामी के लिए निर्धारित किया गया था। नीलामी प्रक्रिया 24 नवंबर को सुबह 10 बजे से 30 नवंबर शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की गई, जिसके बाद 1 दिसंबर 2025 को सभी निविदाएं खोली गईं।

रेत खदान पोड़ीखुर्द के लिए 27 तथा हर्रामार रेत खदान के लिए 26 बोलीदारों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। जिला स्तरीय समिति की मौजूदगी में सभी प्रस्तावों की जांच की गई। राज्य शासन द्वारा निर्धारित उच्चतम मूल्य (सिलिंग प्राइस) 205.00 रुपए के विरुद्ध 51.25 रुपए की न्यूनतम बोली प्रस्तुत करने पर पोर्टल आधारित लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पोड़ीखुर्द रेत खदान के लिए तान्या शर्मा (अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा) और हर्रामार रेत खदान के लिए धीरेन्द्र कुमार सिंह को अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।

(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *