Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

देहरादून से बनारस जा रही एंबुलेंस टायर फटने से अटरिया में दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

सीतापुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तराखंड के देहरादून से मरीज को लेकर प्राइवेट एम्बुलेंस से बनारस ले जा रहे सवार शुक्रवार की सुबह दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर काल के गाल में समा गए। यह दर्दनाक हादसा लखनऊ से लगभग 20 किलोमीटर पहले सीतापुर जनपद अंतर्गत थाना अटरिया में हुआ। हादसे का कारण एम्बुलेंस का टायर फटना बताया जा रहा है। हादसा इतना बीभत्स था कि सड़क किनारे में पड़े शवों को देखकर बीच मार्ग पर चल रहे लोग सहम गए।

जानकारी मिलने पर राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू चलाया। इस हादसे में अब तक एक राहगीर महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है एक बच्ची की हालत नाजुक है।

बताया जा रहा है अटरिया क्षेत्र में हिंद अस्पताल के सामने बनी पुलिया पर एम्बुलेंस का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक की भी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून अंतर्गत रहने वाले लोग कमर में चोट लगने के कारण इलाज हेतु बनारस जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन प्राइवेट एम्बुलेंस उत्तराखंड की ही बताई जा रही है जिसका नंबर यूके 07- पीए 2020 है।

प्राइवेट वाहन चालक गुरमीत जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है, वह हरिद्वार का निवासी था उसकी भी मौके पर मौत हो गई। मृतकों में विशाल पांडे पुत्र गोपाल स्वरूप पांडे देहरादून उम्र 40 वर्ष, दिव्यांशु पांडे उम्र लगभग 44 वर्ष शामिल हैं। वहीं इस हादसे में एक अज्ञात महिला जो हिंद अस्पताल के सामने खड़ी हुई बताई जा रही थी उम्र लगभग 45 वर्ष उसकी भी मौत मौके पर हो गई ।

हादसे में एक बच्ची जो 12 वर्ष के आसपास उम्र की है उसका हिंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची अटरिया पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे उनका परिवार वालों को सूचना दी जा सके।

मृतकों में विशाल पांडे पुत्र गोपाल स्वरूप पांडे उम्र 40 वर्ष, दिव्यांश पांडे पुत्र गोपाल स्वरूप पांडे उम्र 44 वर्ष, एम्बुलेंस चालक गुरमीत उम्र 23 वर्ष, हरिद्वार निवासी 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *