Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अलर्ट मोड पर एंबुलेंस, आपात परिस्थिति में जरूरत पड़ते ही डायल करें 108

अलर्ट मोड पर एंबुलेंस, आपात परिस्थिति में जरूरत पड़ते ही डायल करें 108

मुरादाबाद, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली पर्व के मद्देनजर मुरादाबाद जनपद में संचालित सरकारी एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ने रविवार काे बताया कि नेशनल एंबुलेंस सर्विस 108 और 102 के अंतर्गत संचालित सभी एंबुलेंस निर्धारित क्षेत्रों में लगातार उपलब्ध रहेंगी। किसी भी आपात परिस्थिति में तत्काल 108 नंबर डायल करके नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया जा सकेगा।

सीएमओ ने आगे बताया कि आपातकालीन चिकित्सा इंतजामों को अलर्ट किया गया है। जिला अस्पताल समेत जनपद के सभी सरकारी व प्रमुख निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट कर दिया है। स्थानीय जिला अस्पताल में इमरजेंसी के साथ ही 10 बेड के बर्न वार्ड में चिकित्सा इंतजामों को विशेष रूप से दुरुस्त किए जाने पर फोकस किया है।

————

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *