Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अमेठी सांसद का मानवीय कदम, घायल सिपाही को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

साथ चल रहे लोगों को निर्देशित करते हुए किशोरीलालशर्मासाथ चल रहे लोगों को निर्देशित करते हुए किशोरीलाल शर्मा
घायल सिपाही को उठाकर गाड़ी में ले जाते हुए
घायल सिपाही की बाइक किनारे लगवाते हुए किशोरी लाल शर्मा

अमेठी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अमेठी जिले की तिलोई तहसील एवं विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार की शाम को भ्रमण के दौरान अमेठी सांसद ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। शिवरतनगंज–सेमरौता मार्ग से गुजरते समय उनके काफिले की नजर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़े एक सिपाही पर पड़ी। सिपाही खून से लथपथ था और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। उन्होंने तत्काल उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।

घायल सपाही की स्थिति को गंभीरता से समझते हुए सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत अपना काफिला रुकवाया। वे स्वयं घायल सिपाही के पास पहुंचे और मौके पर मौजूद लोगों से उसकी स्थिति की जानकारी ली। सिपाही की हालत देखकर उनके चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। सांसद ने तत्काल अपने साथ चल रही सुरक्षा गाड़ी से घायल सिपाही को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। सांसद के निर्देश पर सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सिपाही को अपनी गाड़ी में बैठाया और तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हुए। इस दौरान सांसद लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे और यह सुनिश्चित किया कि घायल को समय रहते उचित उपचार मिल सके।

स्थानीय लोगों ने सांसद के इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान का परिचायक है। सत्ता और प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर घायल की मदद करना सच्ची जनसेवा का उदाहरण है। सांसद का यह मानवीय प्रयास न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में मानवता और संवेदना को मजबूती देने वाला संदेश भी देता है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *