Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बढ़ती ठंड के बीच जिला प्रशासन सक्रिय, जिले में आवश्यक स्थानों में अलाव की व्यापक व्यवस्था

अलाव की तस्वीर

रांची, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लगातार गिरते तापमान को देखते हुए रांची जिला प्रशासन की ओर से आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिले में व्यापक स्तर पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की गई है।

जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत भवनों, प्रमुख हाट-बाजारों और जरूरतमंद आबादी वाले स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की ओर से प्रत्येक प्रखंड में आवश्यक स्थानों पर अलाव निरंतर जलते रहें, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *