Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

11वें श्याम वार्षिकोत्सव में श्याम रत्न से अमित चौखानी हुए सम्मानित

अररिया फोटो:सम्मानित करती सुनीता लड्डा
अररिया फोटो:गायक भजन गाते

अररिया 22 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।फारबिसगंज में 11वें श्याम वार्षिकत्व कार्यक्रम में अमित चौखानी को श्याम रत्न से सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान 11 वर्षों तक उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा प्रदान को लेकर श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष श्याम माहेश्वरी द्वारा मोमेंटो और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मौके पर आयोजित पूजा में मुख्य जजमान के रूप में विधा अग्रवाल और उनकी पत्नी ममता अग्रवाल रही।वहीं महंत के रूप में नारायण शर्मा ने वैदिक रीति रिवाजों के साथ पूजा कराया।

देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में वर्षा गर्ग और आदर्श दधीचि ने एक से बढ़कर एक भजनों का गायन कर लोगों को झुमाते रहे। माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्य सुनीता लड्डा ने गायक वर्षा गर्ग को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।वहीं आदेश दधीचि का स्वागत विद्यासागर अग्रवाल ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।मौके पर 56 भोग के प्रसाद के साथ बुंदिया,खीर,चूरमा का सवामणि के भोग के साथ भंडारा का आयोजन किया गया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *