Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘स्वदेशोत्सव 2025’ का किया भव्य उद्घाटन

अहमदाबाद में अमित शाह

अहमदाबाद, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्वर्णिम जागरण मंच और स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘स्वदेशोत्सव 2025’ का आज शुक्रवार को अहमदाबाद में भव्य शुभारंभ किया गया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात यूनिवर्सिटी मैदान में आयोजित इस राष्ट्रव्यापी एक्स्पो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह महोत्सव 5 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक पाँच दिनों तक आयोजित रहेगा।

उद्घाटन के पश्चात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वदेशी सामर्थ्य के प्रतीक रूप में तैयार की गई ‘सवानुभूति प्रदर्शनी’ का भी शुभारंभ किया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ज्ञान, जागरूकता और स्वदेशी विचारधारा का प्रसार करना है। इसी उद्देश्य से विविध महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष संगोष्ठियों और सेमिनारों का आयोजन किया गया है।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 7:00 से 10:00 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो भारतीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करेंगे। गुजरात यूनिवर्सिटी मैदान में आयोजित यह आयोजन ज्ञान, कला और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और मजबूत बनाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / यजुवेंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *