Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

अमित शाह 16 को तीन दिवसीय दाैरे पर आएंगे बिहार

पतकार सममेलन भाजपा

पटना, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए की ओर से सीट शेयरिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इसकी तैयारी भाजपा नेता जाेरशाेर से कर रहे हैं।

साेमवार काे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि अमित शाह 16, 17 और 18 अक्टूबर को बिहार में रहेंगे और विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर अंदरूनी नाराजगी की खबरें भी सामने आ रही हैं। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा छह सीटें मिलने से असंतुष्ट हैं और उनकी मांग इससे अधिक है। इसकी जानकारी उन्हाेंने साेशल मीडिया में पाेस्ट कर भी दी है। इन सब के बीच पटना में सोमवार यानी आज हाेेने वाली एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्थगित कर दिया गया, जिससे यह चर्चा तेज हो गई कि क्या एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा?

हालांकि भाजपा की ओर से इन अटकलों को खारिज किया गया है। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि अभी का जो माहौल है, उसमें एनडीए चट्टानी एकता के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। यही कारण है कि महागठबंधन में भगदड़ मची हुई है और उनके बड़े-बड़े नेता-विधायक भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि कितनी सीटों पर कौन दल चुनाव लड़ेगा, यह जानकारी हम पहले ही साझा कर चुके हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि 15 से 18 अक्टूबर तक चार दिन में पूरे बिहार में एनडीए उम्मीदवारों का नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों को अलग-अलग भागों में बांटा गया है और हर जिले में एनडीए के वरिष्ठ नेता नामांकन के समय मौजूद रहेंगे। इस दौरान देश के कई राज्यों के एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता बिहार आएंगे और चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *