Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद जनपद में यूरिया की भरपूर उपलब्धता: जिला कृषि अधिकारी

सांकेतिक फोटो

मुरादाबाद, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद जनपद के जिला कृषि अधिकारी डा. राजेन्द्र पाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले में रबी फसलों में गेंहू की बुवाई का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। गेंहू की फसल में यूरिया के छिड़काव का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिसके लिए जिले में 38711 मीट्रिक टन यूरिया की उप़लब्धता कराते हुए सहकारी एवं निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों के माध्यम से अब तक 19872 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त जिले में 18839 मीट्रिक टन यूरिया अभी भी अवशेष है। प्रतिदिन औसतन 200 मीट्रिक टन यूरिया सड़क मार्ग से भी आपूर्ति कराया जा रहा है। जिले में लगभग सभी सक्रिय सहकारी समितियों पर यूरिया की उपलब्धता है और यूरिया की कोई कमी नहीं है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने जिले के सभी रिटेलर्स को नियमानुसार जोत के आधार पर पीओएस मशीन के माध्यम से निर्धारित दर 266.50 रुपये बैग यूरिया की बिक्री कराने के लिए आदेशित किया है। जिला कृषि अधिकारी डा. राजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जिले में यदि किसी भी सहकारी अथवा निजी उर्वरक बिक्री केन्द्र पर अधिक दर पर उर्वरक वितरण अथवा टैगिंग की शिकायत पायी जायेगी तो संबंधित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के अर्न्तगत कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषक अपनी फसल में कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों, कृषि वैज्ञानिकों केा संस्तुत दर के अनुसार ही यूरिया तथा अन्य उर्वरकों का प्रयोग करें। अधिक मात्रा में उर्वरक के प्रयोग से जहां एक ओर कृषक पर आर्थिक बोझ पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर मृदा स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। जनपद में यदि किसी भी सहकारी अथवा निजी उर्वरक बिक्री केन्द्र पर अधिक दर पर उर्वरक वितरण अथवा टैगिंग की जा रही हो तो जिला कृषि अधिकारी, मुरादाबाद के मो.नं. 7839882748 अथवा सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, मुरादाबाद के मो.नं. 8868089133 पर फोन कर जानकारी दें।—————-

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *