Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

गया से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ 22 अगस्त से शुरू, यात्रियों को मिलेगा किफायती सफर

पटना, 20 अगस्त (Kiran News)। बिहार की ज्ञान और मोक्ष की भूमि गया से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ का संचालन 22 अगस्त से शुरू होगा। इस ट्रेन की शुरुआत से यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक यात्रा का नया विकल्प मिलेगा।

अमृत भारत ट्रेन

यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। ट्रेन बिहार के प्रमुख स्टेशनों—सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन में भी रुकेगी, जिससे रोहतास समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को राजधानी दिल्ली तक सीधा और आरामदायक सफर उपलब्ध होगा।

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, 22 अगस्त को ट्रेन सुबह 10:50 बजे गया से रवाना होगी, 12:10 बजे डेहरी-ऑन-सोन पहुंचेगी, फिर 12:35 बजे सासाराम पहुंचेगी और 12:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन का नियमित संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। गया से यह हर रविवार और गुरुवार तथा दिल्ली से हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।

यह ट्रेन गया से अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। नियमित सेवा में ट्रेन शाम 4:30 बजे गया से चलेगी, 5:44 बजे सासाराम पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से वापसी 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगी और अगले दिन सुबह 7:07 बजे सासाराम पहुंचेगी, फिर गया के लिए रवाना होगी।

इस विशेष परिचालन के दौरान सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *