प्रेमी को जमानत मिलने से क्षुब्ध महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गम्भीर

सुलतानपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के निकट किराए पर रहने वाली एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसने के कारण महिला काे राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
कथित प्रेमी को अदालत से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को महिला की चिंता बढ़ गई थी। उसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला के पति की मृत्यु पहले हो चुकी है। वह एक युवक सतप्रीत सिंह के प्रेम जाल में थी। रोली श्रीवास्तव ने सतप्रीत सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया। सतप्रीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह के विरुद्ध नगर कोतवाली में मुअसं0 767/25 के तहत धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कराया था। आरोपी सतप्रीत सिंह माननीय न्यायालय के आदेश पर अंतरिम जमानत पर है। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने गुरुवार को बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त



