Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

18–19 दिसंबर को कोरबा में पशुवध व मांस विक्रय पूर्णतः बंद

कोरबा नगर निगम

कोरबा 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 18 एवं 19 दिसम्बर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा।

निगम द्वारा 18 दिसम्बर गुरू घांसीदास जयंती एवं 19 दिसम्बर को संत तारण तरण जयंती के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों केा दिए गए हैं। उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *