Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अंजुमन इस्लामिया अस्पताल कमेटी ने प्रस्तूत किया आय-व्यय का लेखा जोखा

मीडिया को संबोधित करते कोषाध्‍यक्ष समेत अन्‍य

रांची, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने बीते 29 नवंबर 2022 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व की अंजुमन अस्पताल की कमेटी ने जब कार्यकाल छोड़ा था। तब एक करोड़ 65 लाख 74 हज़ार 356 रूपये राशि और देनदारी एक करोड़ छह लाख की थी और इस राशि के साथ नई कमेटी ने अपना काम करना शुरू किया। मोहम्मद शाहिद बुधवार को अंजुमन इस्लामिया अस्पताल की वार्षिक जनरल बॉडी की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहली बार अंजुमन अस्पताल में इंटरनल ऑडिट और टैक्स ऑडिट भी कराया। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर कुल तीन करोड़ 39 लाख 37 हज़ार 432 रुपया बैलेंस पैसा अभी हॉस्पिटल के पास है। उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षो में अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में पुरानी कमेटी थी, तो अस्पताल के कर्मचारी की संख्या 81 थी जो अब बढ़कर अभी 169 हो गया है। उन्‍होंने बताया कि उस समय डॉक्टरों की संख्या 37 थी जो अब बढ़कर 48 हो गई है।

मौके पर अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के द्वारा एक नई मोर्चरी वाहन की खरीदारी की भी की गई। इसका उद्घाटन अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के संस्थापक सदस्य नफीस अख्तर और अंजुमन इस्लामिया के अध्‍यक्ष मुख्तार अहमद ने किया।

मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी मुख्तार अहमद, अस्पताल के निदेशक मोहम्मद मुकीम आलम, उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद, सह सचिव नदीम इकबाल, खजांची मो शाहिद, शफीकुर रहमान सहित गवर्निंग बॉडी के कई सदस्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *