दालमंडी सड़क काे 17.4 मीटर चौड़ी करने के लिए मुनादी

वाराणसी, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । वाराणसी में दालमंडी की सड़क को दोनों छोर पर कुल 17.4 मीटर चौड़ी करने के लिए सोमवार को वहां के दुकानदारों के बीच लाेक निर्माण विभाग द्वारा मुनादी कराई गई। मुनादी में स्पष्ट किया गया कि दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर फिर कार्रवाई शुरू हो गई है। अधिग्रहण किए गए भवनों में रह रहे लोग तत्काल भवन खाली कर दें। एक जनवरी के बाद ध्वस्तीकरण अभियान में बुलडोजर कार्रवाई शुरू होगी।
दालमंडी में मुनादी के बाद दुकानदार अफजल, लियाकत अली आदि ने कहा कि उनके कई साथी कोर्ट का रास्ता अख्तियार किए हुए हैं। जब तक वहां से कोई डायरेक्शन नहीं आ जाता, वह अपने मकान एवं दुकान कैसे खाली कर दें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अपनी जिद पर आमादा है, उन्हें भी यह समझना चाहिए कि बरसों से जमा जमाया व्यापार छोड़कर वे कहां जाएं। एडीएम सिटी आलाेक वर्मा ने साेमवार काे बताया कि मुनादी करा दी गई है और एक जनवरी के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र



