Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की वार्षिक आमसभा 21 को

झारखंड लोगो

रांची, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की वार्षिक आमसभा 21 दिसंबर को रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी। इस आमसभा में संघ से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।आमसभा के दौरान संघ के बायलॉज में आवश्यक संशोधन, आय-व्यय विवरण की प्रस्तुति तथा नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष एवं महासचिव के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके अलावा सदस्यों की ओर से रखे जाने वाले सुझावों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।संघ के महासचिव राहुल कुमार ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने जिलों के पदाधिकारियों को मुख्यालय छोड़कर आमसभा में शामिल होने की अनुमति प्रदान करें।संघ की अध्यक्ष रंजिता हेंब्रम ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर आमसभा को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आमसभा संघ के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और भविष्य की दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *