Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जौनपुर जिले में चाइनीज मांझे से एक और व्यक्ति घायल

चाइनीज मांझे के चपेट में आने से युवक की कटी नाक

जौनपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चाइनीज मांझे का कहर जारी है। सिकरारा क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की नाक में काफी चोट लग गई। यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ दिन पहले ही चाइनीज मांझे से एक प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

मंगलवार को सिकरारा के अहिरौली गांव निवासी घनश्याम विश्वकर्मा बरईपार से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। चौराहे से कुछ मीटर की दूरी पर ही वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझा उनकी नाक पर लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के बाद घनश्याम को तुरंत एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। उनकी नाक पर पांच टांके लगाए गए, जिसके बाद रक्तस्राव रुका। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिले में चाइनीज मांझे से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले, कुछ दिनों पूर्व एक प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक की चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई थी। कई समाजसेवी संगठनों ने जिलाधिकारी को चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए ज्ञापन भी दिए हैं लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *