Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: आपसी समन्वय से कार्यों में बेहतर परिणाम परिलक्षित होते हैं- कलेक्टर

पुलिस अधिक्षक काे प्रशंसा पत्र देते हुए
उपस्थित लाेग

अनूपपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले की बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। अपराधों का तत्परता से निराकरण तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को कायम रखने में अनूपपुर पुलिस की तत्परता व मेहनत सराहनीय है निश्चित तौर पर आपसी समन्वय से कार्यों में बेहतर परिणाम परिलक्षित किया जा सकता है। यह बात मंगलवार को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर के द्वारा होटल गोविंदम के सभागार में आयोजित पुलिस अधीक्षक व 11 पुलिस अधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए करते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कही।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक कार्यक्रमों से समाज में अच्छा संदेश जाता है प्रशासन, पुलिस तथा पत्रकारों के समन्वय से कार्य के बेहतर परिणाम परिलक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्य करने वाले लोगों का सम्मान होने से उनका मनोबल बढ़ता है इससे कार्य व्यवस्था में भी नई ऊर्जा के साथ कार्य करने में मदद मिलती है।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने कहा कि जनता की मानवीय संवेदना के लिए पुलिस का कार्य रोड, कोर्ट ,अस्पताल आदि सभी जगह है पुलिसिंग का कार्य 24×7 दिन का है वर्तमान में साइबर और डिजिटल अपराध चुनौती है ऐसे जटिल कार्यों को पूर्ण करने के लिए पुलिस के द्वारा तत्परता से कार्य किए जा रहे हैं जिससे जनता का भरोसा पुलिस के प्रति निरंतर कायम रह सके। उन्होंने अनेकांतवाद के संबंध में भी विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि मीडिया और पुलिस का समन्वय होने से कई चुनौती पूर्ण कार्य आसान होते है। पुलिस में अलग-अलग फील्ड में काम करने का मौका मिलता है जिस उत्साह निरंतर कायम रहता है पुलिस अपराध व घटना संबंधी विवेचना कर दोषियों को सजा दिलाने के कार्य के लिए अनूपपुर जिले के पुलिस अमले की सराहना की, उन्होंने इस अवसर पर बताया कि मध्य प्रदेश का नक्सल मुक्त होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस के द्वारा किए गए इस जटिल कार्य में मिली सफलता के लिए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम व एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में कार्यक्रम संचालक राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को राष्ट्रपति द्वारा पुलिस वीरता पदक सम्मान प्राप्त होने पर अभिनंदन पत्र का वाचन कर शाल,श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर पत्रकारों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही थाना प्रभारी अनूपपुर अरविंद जैन,थाना प्रभारी जैतहरी अमर वर्मा,थाना प्रभारी चचाई सुंदरेश मरावी,थाना प्रभारी कोतमा रत्नामभर शुक्ला, थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक, थाना प्रभारी भालूमाडा विपुल शुक्ला,थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह,थाना प्रभारी राजेंद्रग्राम पी सी कोल,थाना प्रभारी अमरकंटक लाल बहादुर तिवारी, थाना प्रभारी करनपठार वीरेंद्र वरकडे,थाना प्रभारी महिला थाना राकेश उईके को को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु संकल्प ग्रुप के संचालक अंकित शुक्ला, जिपं पीआरओ अमित श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, कार्यक्रम में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभाग के प्रभारी राजेश शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा सहित संरक्षण मंडल के महासचिव अरूण ओटवानी, संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा, संभागीय कोषाध्यक्ष पुनीत सेन, अनूपपुर संरक्षक मंडल के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, परिषद के समाज कल्याण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला, अनूपपुर जिला के अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, जिला के कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर,कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, ब्लॉक महासचिव संस्कार गौतम, जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीनाथ तिवारी, अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर शर्मा, अजीत तिवारी, प्रकाश तिवारी (मोंटी), रमेश जयसवाल, डी.एस. राव, अनिल राठौर, विजय राठौर, गौरव दाहिया, निखिल यादव उपस्थित रहें।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *