Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

अपर्णा गर्ग ने रेलवे बोर्ड में सदस्य (वित्त) का पदभार संभाला

भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) की 1987 बैच की वरिष्ठ अधिकारी अपर्णा गर्ग (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) की 1987 बैच की वरिष्ठ अधिकारी अपर्णा गर्ग ने सोमवार को रेलवे बोर्ड में सदस्य (वित्त) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। 36 वर्षों से अधिक के व्यापक प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुभव के साथ वे केंद्र सरकार की वरिष्ठतम सिविल सेवकों में से एक हैं। रेल मंत्रालय ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

रेलवे में अपने लंबे करियर के दौरान गर्ग ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे मैसूर में मंडल रेल प्रबंधक, रेल व्हील फैक्ट्री में प्रधान वित्तीय सलाहकार तथा इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (आईआरआईएफएम) में महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वित्त, प्रशासन, नीति निर्माण और संस्थागत विकास में उनकी सिद्ध विशेषज्ञता के कारण उन्हें रेलवे बोर्ड के महत्वपूर्ण वित्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपर्णा गर्ग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान रखती हैं। वे शेवनिंग फेलो रही हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स, ब्रिटेन से परिवहन अर्थशास्त्र में एडवांस्ड मास्टर डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने मिलान की बोकोनी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, सिंगापुर की आईएनएसईएडी तथा इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद से उच्च स्तरीय एग्जिक्यूटिव प्रशिक्षण लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *