जैविक खेती अपनाने एवं पराली नहीं जलाने की कृषि मेला में की गई अपील

कटिहार, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । संयुक्त कृषि भवन, कटिहार के प्रांगण में 18 एवं 19 दिसम्बर को आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि में कटिहार नगर निगम के मेयर, उप मेयर, संयुक्त निदेशक (शष्य) पूर्णियाँ प्रमंडल एवं जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को खेती में आधुनिक यंत्रों का उपयोग करना चाहिए, जिससे उनकी लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हेप्पी सीडर जैसे यंत्रों का उपयोग करके किसान गेहूँ, चना, मटर एवं सरसों की बुआई बिना जुताई की जा सकती है, जिससे फसल अवशेष का उपयोग हो जाता है और पर्यावरण को भी लाभ होता है।
मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों को आधुनिक खेती करने के संबंध में जागरूक किया। संयुक्त निदेशक (शष्य) पूर्णियाँ प्रमंडल ने किसानों को पराली नहीं जलाने और जैविक खेती अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि यह मेला किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी है, जिसमें वे अपनी खेती को आधुनिक बनाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग किसानों के विकास के लिए हमेशा तत्पर है।
इस अवसर पर संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण में वृक्षारोपन का कार्य भी किया गया और यंत्र स्टॉल का निरीक्षण किया गया। मेले में विभिन्न कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें किसान अपनी रुचि के अनुसार यंत्रों की जानकारी ले सकते हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह



