Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

शिमला में सेब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

हादसे का शिकार हुआ सेब से भरा ट्रक

शिमला, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । राजधानी शिमला के निगम विहार क्षेत्र में रविवार सुबह एक सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसा सुबह करीब पांच बजे पेश आया, जब हरियाणा नंबर का यह ट्रक बोरियों में सेब भरकर शिमला से बाहर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया। गनीमत यह रही कि सड़क किनारे लगे पेड़ रास्ते में आ गए और उन्होंने ट्रक को और नीचे गिरने से रोक दिया। अन्यथा हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

दुर्घटना में ट्रक का चालक और परिचालक घायल हो गए। दोनों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उपचार के लिए तुरंत आईजीएमसी शिमला भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। हादसे की वजह तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *