Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ओ लेवल और ट्रिपल सी प्रशिक्षण के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

ओ लेवल की प्रतीकात्मक छायाचित्र

कानपुर, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल ने मंगलवार को बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक- युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए पूर्व निर्धारित समय-सारिणी में संशोधन किया है।

उन्हों बताया कि अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ कराए जाने तक की समय-सीमा को बढ़ाते हुए संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गई है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में उक्त योजना के तहत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से इंटरमीडिएट (कक्षा-12) उत्तीर्ण अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों को ‘ओ लेवल’ तथा ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार दिसम्बर कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन फाइनल रूप से सबमिट करने के उपरांत अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की दो हस्ताक्षरित हार्डकॉपी संलग्नकों सहित (आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिकाओं की प्रतियां) कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, विकास भवन, कक्ष संख्या-09, कानपुर नगर में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

———-

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *