Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

नियुक्ति पत्र वितरण 30 को, डीसी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

निरीक्षण करते डीसी सहित अन्य

रांची, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल-2023 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर 2025 को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हाथों से सौंपेंगे। नए साल से पहले यह राज्य के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वित्त सचिव प्रशांत कुमार और झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी पूरी व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था और साफ-सफाई से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें और कार्यक्रम की मर्यादा बनाए रखें।

यह आयोजन राज्य सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं को रोजगार देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इन पदों के लिए दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी

अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो

कनीय सचिवालय सहायक

प्लानिंग असिस्टेंट

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *