Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी जानकारी देते

रांची, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 18 दिसंबर की रात को हुई इस वारदात में एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के खाली डिब्बे में एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान आर्मी के जवान अजीत सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पंजाब पटियाला-42 मेडियम रेजिमेंट में थी।

पीड़िता की ओर से दिए गए बयान के अनुसार 17 दिसंबर को पीड़िता अपने घर से निकली थी। 18 दिसंबर शाम लगभग 5:30 बजे पीड़िता रांची जाने के लिए टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान, एक अज्ञात व्यक्ति ने जबरन पीड़िता को वहां खड़ी एक ट्रेन के खाली कोच में खींच लिया। आरोपित ने धमकी देते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया। गिरफ्तारी के क्रम में आरोपित की ओर से जोर-जबरदस्ती किए जाने के कारण उसे चोट भी लगी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *