Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ठंड से राहत के लिए जौनपुर में रैन बसेरे व अलाव की व्यवस्था तेज, एडीएम ने किया औचक निरीक्षण

एडीएम अजय अंबष्ट रोडवेज परिसर स्थित रैन बसेरे को चेक करते हुए
एडीएम अजय अंबष्ट रोडवेज परिसर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर रजिस्टर चेक करते हुए
एडीएम अजय अंबष्ट रोडवेज परिसर स्थित रैन बसेरे को चेक करते हुए

जौनपुर,17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद में शीतलहर व गलन से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरे एवं अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, ताकि जरूरतमंदों, यात्रियों एवं असहाय लोगों को ठंड से राहत मिल सके।नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। यहां कुल 16 चारपाइयां लगाई गई हैं, जिन पर अच्छी गुणवत्ता की रजाइयां एवं गद्दे उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई हैमहिलाओं और पुरुषों को ठहराने के लिय अलग।अलग व्यस्था की गई है। । रैन बसेरे की साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए रोडवेज परिसर के कर्मचारियों की तैनाती की गई है।रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अजय अंबष्ट ने रोडवेज परिसर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की तथा आगंतुकों के रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीएम अजय अंबष्ट ने बताया कि शासन से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हैं कि ठंड के कारण किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसी के तहत जनपद के सभी 12 नगर निकायों में रैन बसेरे एवं अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जौनपुर नगर में बस स्टैंड पर नगर पालिका परिषद द्वारा रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है, जहां पर्याप्त संख्या में बिस्तर, चादर, बेड, पीने के पानी तथा शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध है। यदि कोई यात्री रात में घर नहीं जा पाता है तो वह यहां सुरक्षित एवं आरामदायक ढंग से विश्राम कर सकता है।

उन्होंने बताया कि नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि अलाव को लेकर कुछ स्थानों पर प्रारंभिक दिक्कतें हैं, लेकिन जहां अत्यधिक आवश्यकता है, वहां अलाव जलाए जा रहे हैं।रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे की व्यवस्था के संबंध में एडीएम ने बताया कि गत वर्ष रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरा लगाया गया था, लेकिन इस वर्ष रेलवे अधीक्षक द्वारा इस पर आपत्ति जताई गई है। इसके लिए रेलवे प्रशासन को अपने उच्च अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। इस विषय पर रेलवे अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है और शीघ्र ही अनुमति मिलने पर रेलवे स्टेशन परिसर में भी रैन बसेरे की व्यवस्था कर दी जाएगी।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *