नालंदा जिले के पयर्टक स्थल राजगीर में 18 विदेशी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर क्रिएटर दल का आगमन

नालंदा, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पर्यटन विभाग बिहार सरकार अब ब्रांडिंग को लेकर विदेशी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर की मदद लेने के उद्देश्य से विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म्स पर टेक्स्ट, वीडियो, इमेज और ब्राडकास्ट के जरिए अंतर्राष्ट्रीय टूरिस्टों के लिए आकर्षक और मौलिक कंटेंट्स बनाएंगे और विभिन्न धरोहरों की जानकारी देकर ट्रेंड्स सेट करेंगे।
इसी क्रम में आज मंगलवार को विदेश मंत्रालय भारत सरकार की ओर से इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, मंगोलिया, म्यानमार, सिंगापुर, साउथ कोरिया, श्रीलंका एवं थाईलैंड से 18 विदेशी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंटेंट/क्रिएटर का दल दिनांक 15- 12- 2025 को परिभ्रमण हेतु राजगीर, नालंदा पहुंचा।विदेशी पर्यटक दल द्वारा राजगीर पर्यटन क्षेत्र के नालन्दा खंडहर, नालंदा यूनिवर्सिटी ,रोप- वे, विश्वशांतिस्तूप, घोड़ा कटोरा का भ्रमण किया।
परिभ्रमण के दौरान विदेशी पर्यटकों ने राजगीर में अवस्थित विश्व के धरोहर स्थल को देखकर काफी प्रसन्न हुए।
नालंदा यूनिवर्सिटी के प्राचार्य द्वारा सभी विदेशी पर्यटक दल को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया , साथ ही इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधा, भाषा ज्ञान से अवगत कराया गया विदेशी पर्यटक दल परिभ्रमण के साथ सहयोग हेतु गुप्तेश्वर कुमार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नालन्दा एवं संजय कुमार पर्यटन अधिकारी मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे



