Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

आशा लकड़ा ने किया शिवपुरी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

पंडाल का उदघाटन करते आशा लकडा

गुमला, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भरनो के स्कूल चौक शिवपुरी दुर्गा पूजा समिति के बने पूजा पंडाल का सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा और समिति के सदस्यों ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

वहीं मौके पर आचार्य सुदर्शन मिश्रा और भारत भूषण मिश्रा ने विधि -विधान से पूजा-अर्चना कराई गयी और माता रानी के चरणों में मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना की गई।

आशा लकडा का पूजा समिति की ओर से स्मृति चित्र भेंट देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आशा लकडा बाजार टांड स्थित श्री विष्णु मंदिर के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची, जहां आचार्य अवधेश मिश्रा और अंकित मिश्रा ने उन्हें पूजा अर्चना कराया एवं माता रानी का चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इसके बाद लकडा हरिजन मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची जहां आचार्य ऋषीकेष मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराया। इसके बाद ब्लॉक चौक स्थित शक्ति क्लब दुर्गा पूजा पंडाल में आचार्य गौतम मिश्रा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कराया और माता रानी का चुनरी ओढ़ाकर एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ने सभी पूजा पंडालों में मां का दर्शन कर मत्थाा टेककर राज्य और देश की तरक्की की प्रार्थना की। साथ ही क्षेत्रवासियों को नवरात्र, दशहरा और विजयादशमी की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

इस मौके पर मुरारी केशरी, रामानंदन शाही, बजरंग केशरी, सतीश केशरी, भगवती केशरी, अभिषेक केशरी, मनीष गुप्ता, रंजीत गुप्ता, अमित गुप्ता, बादल शाही, श्याम लाल अग्रवाल सहित सभी पूजा समिति के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *