Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

संपूर्ण मानव जाति निरंकारी मिशन का परिवार : अशोक जुनेजा

सत्संग में मौजूद श्रद्धालु

बांदा, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में संत निरंकारी सत्संग भवन, अलीगंज में रविवार को जोनल स्तरीय समागम अंग्रेजी भाषा में आयाेजित किया गया। समागम की अध्यक्षता भोपाल से पधारे केंद्रीय प्रचारक अशोक जुनेजा ने की। समागम में बांदा नगर के साथ-साथ हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, अतर्रा, बबेरू, भरूआ सुमेरपुर, बिवांर, मौदहा सहित आसपास की अनेक शाखाओं से बच्चों, बहनों एवं महापुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समागम को संबोधित करते हुए अशोक जुनेजा ने कहा कि संत निरंकारी मिशन सम्पूर्ण मानव जाति को एक परिवार मानते हुए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। मिशन का मूल आधार ब्रह्मज्ञान है, जिसके माध्यम से निराकार प्रभु का वास्तविक बोध होता है। उन्होंने बताया कि प्रकृति के नौ रूप दृश्य हैं, जबकि दशम तत्व ब्रह्म है, जो इन सबके बीच समाया हुआ है। प्रभु की रज़ा में रहना ही सच्ची भक्ति है।

उन्होंने गुरुसिख जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मज्ञानी सतगुरु के वचनों को इलाही फरमान मानना और सत्संग को जीवन में प्राथमिकता देना ही सच्चा समर्पण है। समागम की समस्त व्यवस्थाएँ निरंकारी सेवादल के सेवाभावी कार्यकर्ताओं द्वारा सुचारु रूप से सम्पन्न कराई गईं। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालु भक्तों ने प्रेमपूर्वक लंगर (प्रसाद) ग्रहण किया।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *