अलवर में एएसआई और दलाल 1.30 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 15 अक्टूबर 2025 (Udaipur Kiran News) . Rajasthan भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अलवर कोतवाली थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) कन्हैयालाल और एक निजी दलाल मजलिश खां को ₹1,30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ASI Kanhaialal bribery case

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी अलवर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत में बताया गया कि परिवादी के खिलाफ थाना कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज है, जिसकी जांच एएसआई कन्हैयालाल कर रहे थे. जांच अधिकारी कन्हैयालाल ने मामले में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगाने और उसे अदालत में पेश करने के लिए अपने दलाल मजलिश खां के जरिए ₹1.50 लाख की रिश्वत की मांग की थी.

14 अक्टूबर 2025 को शिकायत की पुष्टि के लिए एसीबी टीम ने सत्यापन करवाया. इस दौरान आरोपी कन्हैयालाल की उपस्थिति में उसके दलाल मजलिश खां ने परिवादी से ₹1.30 लाख की रिश्वत मांगते हुए सहमति जताई. इस पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई. आज 15 अक्टूबर को ट्रैप कार्रवाई के दौरान दलाल मजलिश खां ने परिवादी से रिश्वत की राशि लेकर थाना कोतवाली में आरोपी एएसआई कन्हैयालाल को दी. उसी समय एसीबी टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. रिश्वत की रकम पुलिस थाने में आरोपी के अनुसंधान कक्ष में रखी टेबल की दराज से बरामद की गई.

यह कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस (प्रथम) राजेश सिंह के सुपरविजन में तथा अतिरिक्त Superintendent of Police टीएलओ महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. एसीबी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.