Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत आज, हैंडशेक विवाद पर सबकी नजरें

नई दिल्ली, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News)। एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में रविवार को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों टीमों की भिड़ंत ग्रुप स्टेज में हुई थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। मैच के बाद हैंडशेक विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिस पर अब फिर से सबकी नजरें टिकी हैं।

भारत-पाकिस्तान

सुपर-4 का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले कराया जाएगा।

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान की टीम: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन नवाज, सलमान मिर्जा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *