जुबीन गर्ग के लिए बनेगा स्थायी समाधि स्थल, असम कैबिनेट का निर्णय

गुवाहाटी, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के महान कलाकार और जनप्रिय गायक जुबीन गर्ग के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप राज्य सरकार ने उनके सोनापुर स्थित अंतिम संस्कार स्थल पर एक स्थायी समाधि स्थल बनाने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय आज हुई असम कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सरकार ने इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी है।
कैबिनेट ने यह भी तय किया है कि इस उद्देश्य से एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें कई सदस्य शामिल होंगे। समिति के सुझावों और मार्गदर्शन के अनुसार विभाग समाधि स्थल का निर्माण कार्य करेगा। इस समिति में जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग को भी रखा गया है।
राज्य सरकार का यह कदम असम के सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



