Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पिकअप की टक्कर से आटाे चालक की मौत, सात घायल

Photo
Photo

बाराबंकी, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में रामनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने गुरुवार काे सवारी से भरे ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटाे चालक की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलाें काे उपचार के लिए रामनगर व बड़ागांव सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।

रामनगर कोतवाल अनिल पाण्डेय ने बताया कि ग्राम धौखरिया निवासी ऑटो चालक संजीत कुमार (30) पुत्र अनूप लाल ऑटो में सवारियां बैठाकर आज सुबह बाराबंकी से रामनगर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गोंडा बहराइच हाईवे स्थित ग्राम मलिहामऊ के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटाे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 4 महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला मुन्नी देवी पत्नी जय प्रकाश व उसके 7 वर्षीय पुत्र रितेश निवासी भौका जवारीपुर, रीना पत्नी वृजेश ग्राम हजतपुर, शिवदेवी पत्नी आलोक ग्राम कटियारा को सीएचसी रामनगर उपचार के लिए भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायल पिंकू यादव पुत्र मनोहर ग्राम कुतलुपुर को सीएचसी बड़ा गांव में भर्ती कराया गया। पांचों लोगों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दो अज्ञात लोगों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

कोतवाल ने बताया कि मृतक ऑटो चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पाेस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजते हुए कार्रवाई

की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *