Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची में ज्वेलरी शॉप में ठगी का प्रयास विफल, अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार

प्रेस वार्ता की तस्वीर
प्रेस वार्ता की तस्वीर

रांची, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में न्यू मार्केट चौक स्थित न्यू चंदन ज्वेलर्स नामक दुकान में एक व्यक्ति को दो अंगूठी खरीदने के बहाने ठगी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

ज्वेलरी दुकानदार को ग्राहक के व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और ठगी करने का प्रयास कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रितेश राज उर्फ सोनू राजा बीघा, थाना फतेहपूर, जिला गया, बिहार के रूप में हुई है। इसके पास से विभिन्न बैंकों के छह एटीएम कार्ड, एक फर्जी पैन कार्ड, 25400 रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

सिटी एसपी पारस राणा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ में रितेश राज उर्फ सोनू ने अपनी अपराध शैली का विस्तृत खुलासा किया, उसने बताया कि वह अपने सहयोगी अभय के साथ मिलकर रांची के विभिन्न एटीएम सेंटरों में ग्राहकों के एटीएम कार्ड फंसाकर उनका पिनकोड प्राप्त करते थे और फिर उनके खाते से पैसे की चोरी करते थे। उनकी कार्यशैली यह थी कि वे एटीएम मशीन में कार्ड प्रवेश स्थान पर गोंद लगा देते थे, जिससे ग्राहक का एटीएम कार्ड मशीन में ही चिपक जाता था। इसके बाद, रितेश राज उर्फ सोनू एटीएम सेंटर में प्रवेश कर, ग्राहक को अपने सहयोगी अभय का एक फर्जी मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहते थे, यह बताते हुए कि वह एटीएम के इंजीनियर हैं। इस बातचीत के दौरान वे ग्राहक से चतुराई से उसका पिनकोड प्राप्त कर लेते थे। फिर, वे कार्ड निकालकर दूसरे एटीएम से पैसे की चोरी करते थे।

ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से पहाड़ी टोला से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में संतोष लोहरा, कुलदीप खलखो और अमर कुमार सिंह शामिल है। इनके पास से एक वजन करने वाला डिजिटल मशीन और एक बाइक बरामद किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *