Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

औरैया को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, जनपदवासियों में खुशी की लहर

फोटो

औरैया, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार फफूंद रेलवे स्टेशन को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मिलने की सौगात मिल गई है। यह ट्रेन दरभंगा से जयपुर तक साप्ताहिक रूप से संचालित होगी। जैसे ही ट्रेन ठहराव की आधिकारिक पुष्टि हुई, नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

फफूंद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जब पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची, इस माैके पर नगर के संभ्रांत एवं चर्चित व्यक्तित्व, समाजसेवी, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अनेक लोग स्टेशन पर मौजूद रहे। लाेगाें ने ट्रेन के लोको पायलट और स्टेशन अधीक्षक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सभी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को जयपुर की ओर रवाना किया।

जनपदवासियों ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि फफूंद स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें आसपास के बड़े स्टेशनों पर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। खासकर नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं और व्यापारिक कामकाज से जुड़े यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

समाजसेवियों ने रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ठहराव न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगा बल्कि जिले के विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि इस सुविधा से स्थानीय लोगों की आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। स्टेशन पर मौजूद नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि भविष्य में अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव भी यहां मिल सकेगा।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *