Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अवध विवि कुलपति ने दीपोत्सव स्थल का किया निरीक्षण

कुलपति ने दीपोत्सव स्थल का किया निरीक्षण

अयोध्या, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सोमवार को दीपोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में राम की पैड़ी, विस्तारित राम की पैड़ी स्थल, चौधरी चरण सिंह घाट, भजन संध्या स्थल, लक्ष्मण किला घाट सहित सभी स्थलों का सघन निरीक्षण किया। आयोजन स्थल पर साफ सफाई एवं अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए कुलपति ने दीपोत्सव नोडल अधिकारी को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। जिससे समयबद्ध तरीके से घाटों की मार्किंग का कार्य प्रारंभ किया जा सके। दीपोत्सव को लेकर के विश्वविद्यालय में तैयारी तेजी से चल रही है। स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण का भी कार्य विश्वविद्यालय निरंतर से कर रहा है। अभी तक 25000 से अधिक स्वयंसेवकों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जा चुका है। दीपोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए आयोजन समितियां को सक्रिय किया जा चुका है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रो एस एस मिश्र, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. सुरेन्द्र मिश्र, अंकित मिश्र डॉ अंशुमान पाठक, डॉ त्रिलोकी यादव, रवि मालवीय, अंकित श्रीवास्तव, पंकज सिंह उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *