Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

दावा जमा निस्तारण के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

मौजूद लोग

लोहरदगा, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस), भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में जिला परिषद सभागार में अदावा जमा (अनक्‍लेम्‍ड डिपोजिटस) संबंधी जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

शिविर का उद्देश्य जनता को बिना दावा किए गए बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध कराना और लंबित जमा राशियों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में विमला भगत (उप महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक), संतोष कुमार सिन्हा (उप महाप्रबंधक, इसएलबीसी), अरविंद एक्का (सहायक महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक), नितिन किशोर (अग्रणी जिला प्रबंधक, लोहरदगा), सुरेश भगत (निदेशक, आरसेटी), डीडीएम नाबार्ड एवं विभिन्न बैंकों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थेे।

शिविर में लोगों को बचत खाता, चालू खाता, सावधि जमा (एफडी), आवर्ती जमा (आरडी) और लंबे समय से निष्क्रिय पड़े खातों से संबंधित अदावा जमा की खोज, आवश्यक दस्तावेज एवं दावा प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को आरबीआई के उदगम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन खोज और दावा पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

मौके पर अधिकारियों ने कहा कि डीएफएस और आरबीआई का मुख्य उद्देश्य है कि वर्षों से लंबित पड़ी जमा राशि सही व्यक्ति तक शीघ्र, सरल और सुरक्षित रूप से पहुंचे। शिविर में कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया और अन्य दावों को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित बैंक शाखाओं को भेजा गया।

वरिष्ठ नागरिक और दिवंगत खाताधारकों के परिजनों ने बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ प्राप्त किया। वहीं मौके पर आरबीआई ने लोगों से अपील किया कि वे अपने बैंक खातों की नियमित रूप से जांच करें और अदावा जमा से संबंधित जानकारी के लिए उदगम पोर्टल का उपयोग करें।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *