Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लहरपुर में साइबर ठगी के मामलों को लेकर आयोजित हुआ जागरूकता अभियान

लहरपुर कोतवाली में मौजूद लोग

सीतापुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । लहरपुर कोतवाली परिसर में मंगलवार को साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर वालंटियर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने साइबर वालंटियर्स को प्रशिक्षण देते हुए आमजन को साइबर ठगी से बचाने के उपायों पर जानकारी दी।

कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने हिंदुस्थान समाचार से बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होता है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। यदि सम्पर्क न हो पाए तो साइबर अपराध एनसीआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंक कभी भी ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी फोन पर नहीं मांगते, इसलिए किसी के कहने पर ऐसी जानकारी साझा न करें और न ही कोई मोबाइल एप डाउनलोड करें।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी वेबसाइट पर जानकारी देने से पहले उसकी पूरी जांच करें। साथ ही मोबाइल में फेसबुक, व्हाट्सएप और जीमेल आईडी पर मजबूत पासवर्ड लगाने, अज्ञात नंबरों से आए लिंक न खोलने तथा धनराशि प्राप्त करते समय यूपीआई पासवर्ड न डालने की हिदायत दी। इस दौरान डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *