Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

सुरक्षित दिवाली मनाने पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

Awareness lecture organised on celebrating safe Diwali

कठुआ, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । कठुआ के राजकीय महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. सीमा जॉली की देखरेख में कॉलेज परिसर में आईक्यूएसी के मार्गदर्शन में सुरक्षित दिवाली मनाने पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया।

प्रभारी प्राचाय ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सार को प्रतिबिंबित करने वाले ऐसे आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने और दिवाली के गहन महत्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय को याद रखने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. रचना ने सांस्कृतिक विविधता और एकता को बढ़ावा देने में त्योहारों की भूमिका विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिवाली जैसे त्योहार न केवल खुशियाँ लाते हैं, बल्कि विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के बीच समझ और एकजुटता को बढ़ावा देकर राष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन शिक्षा विभाग की डॉ. ज्योति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *